होम | संपर्क | प्रतिपुष्टि | स्थान मानचित्र

Language: English | हिंदी
IIT Gandhinagar IIT Gandhinagar
 
होम शैक्षणिक

रासायनिक अभियांत्रिकी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर में रासायनिक अभियांत्रिकी पारम्परिक अभियांत्रिकी के साथ-साथ रासायनिक अभियांत्रिकी के आगामी क्षेत्रों का मिश्रण है, जैसे नैनो प्रौद्योगिकी, जैव चिकित्सा अभियांत्रिकी तथा बायोमॉलीक्यूलर अभियांत्रिकी, औषधि प्रसंस्करण, पॉलिमेरिक प्रणाली के मॉलीक्यूलर गतिशील साइमलेशन। विद्यार्थी रासायनिक अभियांत्रिकी के सभी परंपरागत तथा उन्नत क्षेत्रों में एक व्यापक पाठ्यक्रम कार्य तथा प्रयोगशाला अभ्यास से गुज़रते हैं। इस विभाग में कई संकाय सदस्य हैं जिनके पास शिक्षण, उद्योग तथा शोध में पर्याप्त अनुभव है। ज़्यादातर पाठ्यक्रम ऐसे विधान से डिज़ाइन किए जाते हैं कि विद्यार्थियों के पास कक्षा-शिक्षण के पार सोचने तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए नयी तकनीक सीखने के अवसर होते हैं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी उद्योग परियोजनाओं की महत्वपूर्ण संस्थाओं में संलग्न हैं जहाँ उन्हें उद्योग की समस्याओं के समाधान तथा अपने भविष्य के नियुक्ता के साथ बातचीत करने के मौके मिलते हैं।

क्यूंकि भाप्रौसं गांधीनगर देश के एक रासायनिक गढ़ के मध्य में स्थित है, रासायनिक अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को स्थानीय कंपनियों के साथ संपर्क में रहने तथा ग्रीष्मकालीन अंतःशिक्षुता और नियमित संयंत्र सर्वेक्षणों के ज़रिए उद्योगों से जुड़े रहने के मौके मिलते रहते हैं जैसे कि रिलायंस – दाहेज, रेनबो पेपर्स – अहमदाबाद, यूनाइटेड फॉसफोरस लि. (यूपीएल) – भरूच, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लि. इफ्फको – कल्लोल, रिलायंस – वडोदरा, अनूप इंजीनियरिंग – अहमदाबाद, नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. (एनएफएल) – विजयपुर, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. – मुंबई, फ्लूडीने – बेंगलोर, अमूल – अहमदाबाद इत्यादि। इसी प्रकार, कई विद्यार्थी विभिन्न विख्यात शैक्षणिक संस्थानों में ग्रीष्मकालीन अंतःशिक्षुता के लिए जाते हैं जैसे वॉशिंगटन विवि सेंट लूइस, केलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान (कैलटेक) टेक्नीशे यूनिवर्सिटैट मुनचेन, भाप्रौसं मुंबई, भाप्रौसं दिल्ली, भा.प्रं.सं. अहमदाबाद तथा नेशनल इनोवेशन फाउन्डेशन – अहमदाबाद। साथ ही कई विद्यार्थी हैं जो प्रिन्सटन, स्टैनफोर्ड हाउस्टन इत्यादि जैसे विश्वविद्यालयों में उच्चतर अध्ययन का विकल्प चुनते हैं।

विभाग की वर्तमान क्षमता में अभ्यागत और सहायक संकाय को मिलाकर 10 संकाय सदस्य, 2 कार्मिक, 115 अवरस्नातक विद्यार्थी, 9 एम.टेक. विद्यार्थी, तथा 12 पीएच.डी. विद्यार्थी हैं।

कृपया भाप्रौसं गांधीनगर में रासायनिक अभियांत्रिकी की नवीनतम जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।