होम | संपर्क | प्रतिपुष्टि | स्थान मानचित्र

Language: English | हिंदी
IIT Gandhinagar IIT Gandhinagar
 
होम शैक्षणिक

विद्युत अभियांत्रिकी

विद्युत अभियांत्रिकी विभाग शिक्षण व शोध गतिविधियों का मिश्रण है जो इलेक्ट्रॉनिक्स व विद्युत विभाग दोनों से संबंधित है। वर्तमान में यह विभाग बी.टेक. तथा पीएच.डी. उपाधियां प्रदान करता है। इसकी विविधता सिद्धांतों तथा प्रयोगशाला पाठ्यक्रम में परिलक्षित होती है जो प्रस्तावित हैं तथा संकाय सदस्यों की शोध गतिविधियाँ हैं। यह विभाग पाठ्यक्रम को दृढ़तापूर्वक देने में विश्वास करता है जो एक विद्यार्थी लेता है, इसलिए प्रयोगशाला उपकरण, अंतःशिक्षुता तथा परियोजना पर ज़ोर देता है।

इस विभाग में युवा तथा अनुभवी संकाय सदस्यों का स्वस्थ मिश्रण है जिसमें सभी खूब उत्साह तथा निष्ठा प्रकट करते हैं। शिक्षण व शोध के अतिरिक्त, संकाय सदस्य अनुभवात्मक शिक्षण के अनुकूल एक वातावरण का निर्माण करने के लिए संस्थान में प्रौद्योगिकी कार्यशाला कैंप तथा यात्राओं के आयोजन में सक्रियता से शामिल होते हैं। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में विद्यार्थी-समुदाय में अवरस्नातक विद्यार्थी तथा कई पीएच.डी. विद्यार्थी हैं। वर्तमान पीएच.डी. विद्यार्थियों के शोध क्षेत्रों में, इमेज प्रोसेसिंग, ऑप्टिकल सेन्सर्स, वीएलएसआई, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अक्षय ऊर्जा साधन शामिल हैं। प्रत्येक वर्ष हमारे कई बीटेक व पीएच.डी. विद्यार्थी प्रख्यात शैक्षणिक संस्थानों तथा उद्योगों में, ग्रीष्मकालीन अंतःशिक्षुता प्राप्त करते हैं। इनमें से करीब 20% विदेशी विश्वविद्यालयों से ग्रहण करते हैं। इस विभाग में बहुत प्रशिक्षित कर्मचारी हैं जो प्रयोगशालाओं के सुचारु संचालन तथा अन्य प्रशासकीय गतिविधियों में सहायता करते हैं।

अवर स्नातक प्रयोगशाला सुविधाओं के अतिरिक्त, इमेज-प्रोसेसिंग, फाइबर-ऑप्टिक्स, जैव चिकित्सा, डिजाइन, वीएलएसआई, तथा पावर-प्रणाली के क्षेत्र में यहाँ अपार शोध सुविधाएँ हैं। प्रायोजित शोध गतिविधियों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित प्रोजेक्ट तथा अन्य सहयोगात्मक प्रोजेक्ट जैसे एनटीयू सिंगापुर तथा इलेक्ट्रोथर्म शामिल हैं।

हमलोग आपको विभाग के बारे में ज्यादा जानने के लिए आमंत्रित करते हैं।