होम | संपर्क | प्रतिपुष्टि | स्थान मानचित्र

Language: English | हिंदी
IIT Gandhinagar IIT Gandhinagar
 
होमहमारे बारे में

भा.प्रौ.सं.गाँधीनगर में आपका स्वागत है

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गाँधीनगर जो कि भारतीय संसद द्वारा पारित अधिनियम के तहत एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है, अवरस्नातक अभियांत्रिकी शिक्षा में सर्वश्रेष्ठता तथा पाठ्यक्रम में नवीनता के लिए अग्रसर है। यह संस्थान समीक्षापूर्ण सोच को बढ़ावा देता है तथा अंतरविषयक ज्ञानकी सराहन करते हुए लिबरल आर्टस, परियोजना संबधी अध्ययन करने और जीव विज्ञान, विभिन्नता तथा वैश्वीकरण में अनिवार्य रूप से अध्ययन करने पर ज़ोर देता है। इस संस्थान के अवरस्नातक स्तर के पांच दिवसीय फाउण्डेशन कार्यक्रम को विश्व शिक्षण पुरस्कार 2013 से सम्मानित किया गया है। अपने शैक्षिक कार्यकाल में तकरीबन एक चौथाई अवरस्नातक छात्र विदेशों में अध्ययन करने अवश्य जाते हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गाँधीनगर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। यह चाँदखेड़ा, अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। अहमदाबाद भारत के प्राचीनतम समकालीन शहरों में एक है जो एक समृद्ध सांस्कृतिक अतीत के साथ ही अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाओं, समृद्ध उद्दोगों और अन्य सहूलियतों के लिए जाना जाता है। यह प्रतिष्ठित शोध व शैक्षणिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रबन्धन संस्थान अहमदाबाद और राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान का केन्द्र है। गुजरात की दीर्धकालीन वाणिज्यिक और व्यवसाय परम्परा, उत्कृष्टता तथा उद्दमशीलता को प्रोत्साहित करती है।

भा.प्रौ.सं.गाँधीनगर वर्तमान में रासायनिक, सिविल, विद्युत यांत्रिकी तथा अभियांत्रिकी विषयों में चार वर्षीय बी.टेक प्रोग्राम तथा रासायनिक, सिविल, विद्युत यांत्रिकी, अभियांत्रिकी, धातु विज्ञान व सामग्री अभियांत्रिकी में एम.टेक प्रोग्राम प्रस्तुत करता है। यह गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र तथा संज्ञानात्मक विज्ञान में दो वर्षीय एम.एससी प्रदान करता है। यह जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी, रासायनिक अभियांत्रिकी, सिविल अभियांत्रिकी, कम्प्यूटर विज्ञान व कम्प्यूटर अभियांत्रिकी, विद्दुत अभियांत्रिकी, यांत्रिकी अभियांत्रिकी, सामग्री विज्ञान व अभियांत्रिकी, विज्ञान (जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र, भू-विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यकी) तथा मानविकी और सामाजिक विज्ञान (साहित्य, अंग्रेज़ी, इतिहास, दर्शन शास्त्र, क्षेत्रीय पाठ्यक्रम, प्रदर्शन कला, मीडिया विकास पाठ्यक्रम, वित्त और अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र व अन्य) में पी.एच.डी भी प्रदान करता है।

हमारा उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी की तरह मानविकी और सामाजिक विज्ञान में भी उत्कृष्टता कायम करना है और इसी तरह पूर्ण व भावुक मानसिकता की रचना करना है।

भा.प्रौ.सं.गाँधीनगर के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य गुजरात की राजधानी, गाँधीनगर के पालज में चल रहा है। संस्थान वर्ष 2015 की शुरुआत में वहां स्थापित हो जायेगा।